कोटा

Railway news : रामगंजमंडी-भोपाल नई रेललाइन के लिए 523 करोड़ रुपए आवंटित

रेल मंत्रालय की ओर से देश के सभी जोनल रेलवे को आवंटित खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण रेगुलर बजट (पिंक बुक) के रूप में जारी कर दिया गया है। इसमें कोटा रेल मंडल की रामगंजमंडी - भोपाल (262 किलोमीटर) नई रेललाइन के लिए 523 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

2 min read
Aug 20, 2024
kota station

Kota news : रेल मंत्रालय की ओर से देश के सभी जोनल रेलवे को आवंटित खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण रेगुलर बजट (पिंक बुक) के रूप में जारी कर दिया गया है। इसमें कोटा रेल मंडल की रामगंजमंडी - भोपाल (262 किलोमीटर) नई रेललाइन के लिए 523 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

इसमें पश्चिम मध्य रेल के रेगुलर बजट 2024-25 में नेट प्लान आउटले कुल रुपए 9491 करोड़ रुपए का है। जबकि फरवरी में अंतरिम बजट 2024-25 में नेट प्लान आउटले कुल रुपए 9398 करोड़ था। इस प्रकार प​श्चिम मध्य रेलवे को 93 करोड़ अधिक बजट प्राप्त हुआ है।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि प​श्चिम मध्य रेलवे में नई लाइनों के 2480 करोड़, दोहरीकरण और तिहरीकरण के 1372 करोड़, ट्रैफिक फेसिलिटिस, यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 140 करोड़, रोड सेफ्टी वर्क (लेवल क्रोसिंग) के लिए 15 करोड़, रोड सेफ्टी वर्क (आरयूबी व आरओबी) के लिए 627 करोड़, ट्रैक रिन्यूवल के लिए 970 करोड़, ब्रिजों वर्क व टनल वर्क के लिए 121 करोड़, सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन 236 करोड़, इलेक्ट्रिकल वर्क टीआरडी के लिए 105 करोड़, यात्री सुविधाओं के लिए 379 करोड़ और कारखाने एवं उत्पादन इकाइयों के लिए 103 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।


इन प्रमुख लाइनों, परियोजनाएं को मिला बजट
कोटा रेल मंडल की रामगंजमंडी - भोपाल (262 किलोमीटर) नई रेललाइन के लिए 523 करोड़ रुपए, ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौली एवं महोबा-खजुराहो (541 किमी) नई रेललाइन के लिए 850 करोड़, इंदौर - जबलपुर (342 किमी) नई रेललाइन के लिए 1107 करोड़, बुदनी-बरखेड़ा तीसरी लाइन के लिए 200 करोड़, कटनी-सिंगरौली (261किमी) दोहरीकरण के लिए 400 करोड़,
कटनी-बीना (278 किमी) तीसरी लाइन के लिए 350 करोड़ और कटनी ग्रेड सेपरेटर वायडक्ट (21.5 किमी) के लिए 300 करोड़ रुपए बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा मदनमहल, हाऊबाग स्टेशनों के कोचिंग टर्मिनल के लिए 15 करोड़ रुपए, स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज व हाई लेवल प्लेटफार्म कार्य के लिए 75 करोड़ रुपए, स्टेशनों पर उन्नयन कार्य के लिए 201 करोड़, माल गोदामों के उन्नयन व आधुनिकीकरण कार्य के लिए 36 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है

Updated on:
21 Aug 2024 12:02 pm
Published on:
20 Aug 2024 08:35 pm
Also Read
View All