कोविड वैक्सीनेशन अभियान
कोटा. कोविड वैक्सीनेशन अभियान में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग आगे बढ़कर कोविड सेशन पर जाकर टीकाकरण करवा रहे हैं। जिले में 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत से लेकर अब तक 1274 सेशन में 60781 लाभार्थियों को पहली व 16410 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
सीएमएचओ डॉ. बी.एस. तंवर ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 15996 हैल्थ केयर वर्कर्स, 15060 फ्रं टलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 27460 वरिष्ठजन, गंभीर बीमारियों के 45 से 60 वर्ष आयु वाले 2265 व्यक्ति शामिल हैं, जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों में 11293 हैल्थ केयर वर्कर्स व 5117 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने में कोविशील्ड की 6178, कोवैक्सीन की 974 वायल इस्तेमाल हुई।
34 सेशन साइट पर टीकाकरण
शुक्रवार को 34 साइट पर कोविड टीकाकरण सेशन आयोजित हुए। इसमें 1501 लाभार्थियों को पहली डोज लगी, जबकि 1027 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के 1211 वरिष्ठ नागरिक, 45 से 60 वर्ष आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित 151 व्यक्तियों, छूटे हुए 89 हैल्थ वर्कर्स और 50 फ्रं टलाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं, 138 हैल्थ वर्कर्स व 889 फ्रं टलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगवाई है।
आज 98 साइट पर लगेंगे टीके
शनिवार जिले में 44 शहरी व 54 ग्रामीण कुल 98 साइट्स पर कोविड टीकाकरण सेशन आयोजित होंगे। इनमें 14 प्राइवेट अस्पताल और 84 सरकारी साइट शामिल है।