उज्जैन

मकान की खुदाई में मिली 750 साल पुरानी प्रतिमा, दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

कैथून (कोटा). सदर बाजार स्थित एक मकान की नींव खुदाई में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा मिली है। प्रतिमा साढ़े सात सौ वर्ष पुरानी मानी जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2016, 8:54 PM IST
Feature image

कैथून (कोटा). सदर बाजार स्थित एक मकान की नींव खुदाई में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा मिली है। प्रतिमा साढ़े सात सौ वर्ष पुरानी मानी जा रही है।

सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रतिमा को एक तरफ रखवाया। पुलिस ने भीड़ को देखते हुए बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

जानकारी के अनुसार गोपीलाल जैन से मकान खरीदने के बाद श्रीनाथ सोनी नए सिरे से मकान का निर्माण करवा रहे हैं। गुरुवार को नींव की खुदाई करवाई जा रही थी।

दोपहर पौने तीन बजे पिल्लर के लिए खुदाई कर रहे वीरम, रामचन्द्र व रतन को मूर्ति का सिर नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना लोगों को दी। इस पर लोगों ने साढ़े पांच फीट गड्ढा कर प्रतिमा बाहर निकाली।

भगवान आदिनाथ की यह प्रतिमा काले पत्थर के सिंगासन सहित 31 इंच ऊंची तथा 26 इंच चौड़ी है। इसमें भगवान ध्यान मुद्रा में है।

प्रतिमा पर एक नाम मदन सैन व सम्वत 1309 अंकित है पूर्व पार्षद पवन जैन ने बताया कि धर्माचार्यों के निदेशानुसार मूर्ति स्थापना के बारे में निर्णय लिया जाएगा। राजमंदिर चार भुजाजी के पुजारी महावीर पंडित ने बताया कि 700 वर्ष पूर्व काले पत्थर की मूर्तियां नहीं बनती थी।

Published on: