18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / दिग्विजय सिंह ने ‘सत्य सनातन धर्म की जय’ नारा देते हुए किया यात्रा का आगाज, जीतू पटवारी भी शामिल

दिग्विजय सिंह ने ‘सत्य सनातन धर्म की जय’ नारा देते हुए किया यात्रा का आगाज, जीतू पटवारी भी शामिल

Satya Sanatan Yatra : उज्जैन से दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्री की शुरुआत हो गई है। उन्होंने सत्य सनातन धर्म की जय का नारा देते हुए यात्रा की शुरुआत की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Oct 2026, 5:16 PM IST

Satya Sanatan Yatra

यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: Digvijaya Singh Facebook)

MP News : कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज सूबे की धर्मनगरी उज्जैन से आगाज हो गया है। दिग्विजय सिंह ने यात्रा का शुभारंभ 'सत्य सनातन धर्म की जय' नारा देते हुए किया। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, उनकी ये यात्रा भी नर्मदा परिक्रमा की तरह धार्मिक बताई जा रही है।

आपको बता दें कि, यात्रा की शुरुआत से पहले दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यही सबसे पहले उन्होंने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इससे पहले उन्होंने भगवान चिंतामन गणेश और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया और यात्रा की सफलता की कामना की।

यात्रा का उत्साह

सत्य सनातन यात्रा के शुभारंभ का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'सत्य सनातन धर्म की जय हो।' यही नहीं वीडियो में दिख रहे लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह भी नजर आया। यात्रा में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल नजर आ रहे हैं।

महाकाल की नगरी से श्रीराम की नगरी तक यात्रा

सोशल मीडिया पर किए एक अन्य पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि, 'अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए एकत्रित चंदे और चढ़ावे में चोरी के खिलाफ जनजागरण एवं सत्य, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ आज हम 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' पर भगवान श्री महाकालेश्वर की पावन नगरी उज्जैन (शिवधाम) से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (रामधाम) की ओर पैदल निकल पड़े हैं। यतो धर्मस्ततो जयः।'

'…उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है'

यात्रा से पहले बयान देते हुए दिग्विजय सिंह ने विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अधर्म पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि, 'हम सभी को पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रयास करना चाहिए कि, देश में सनातन परंपराओं और उनके सही उपदेशों का पालन हो। दिग्विजय सिंह ने भाजपा की ओर से उनकी यात्रा को नौटंकी बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।' उन्होंने आगे कहा कि, उनकी यात्रा का उद्देश्य धर्म के नाम पर हो रहे दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि, धर्म बेचकर उसका दुरुपयोग हो रहा है। राम मंदिर में चंदा चोरी और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ ये यात्रा निकाली जा रही है।

जीतू पटवारी बोले- 'देश में चोरी का माहौल है…'

यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, 'देश में चोरी का माहौल है- वोटों की चोरी, आस्था की चोरी और धार्मिक चढ़ावे की चोरी। महाकाल से लेकर अयोध्या तक हो रही इन चोरियों को उजागर करने और अपनी आस्था, आत्म - सम्मान और सनातन की रक्षा के नेक इरादे से, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ये यात्रा शुरू की गई है। अगर इस देश में वोट चुराए जा रहे हैं तो किसका भविष्य बर्बाद हो रहा है? ईश्वर की मंशा तो ये नहीं थी।'

दिग्विजय की पत्नी ने कही ये बात

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, 'एक अच्छे काम और नेक मकसद के लिए पूरे देश को इस यात्रा के समर्थन में एक साथ आना चाहिए।'

यात्रा का उद्देश्य

आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह की ये यात्रा उज्जैन से शुरु होकर अयोध्या तक जाएगी। यात्रा करीब 70 दिनों के भीतर 930 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में 15 किलोमीटर यात्रा का मार्ग तय किया गया है। यात्रा के जरिए राम मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं की जांच, जवाबदेही और पारदर्शिता समेत विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। दिग्विजय सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके अनुसार यह यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास है।