कोटा

बाघिन महक को अकेले छोड़ गया नाहर, अब कोटा के बायोलॉजिकल पार्क में नहीं सुनाई देगी बाघ की दहाड़

Abheda Biological Park Tiger Nahar Died: शाम को करीब सवा छह बजे नाहर को डिस्प्ले एरिया से नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा था, तो पाया गया कि बाघ का पिछला हिस्सा मूव नहीं कर पाया। बाघ गोल घूमकर नीचे गिर गया।

less than 1 minute read
Aug 09, 2024

Kota News: कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में अब बाघ नाहर की दहाड़ कभी सुनाई नहीं देगी। बायोलॉजिकल पार्क में शुक्रवार को सुबह बाघ नाहर की मौत हो गई। बाघ को पिछले साल ही मार्च में जयपुर के नाहरगढ़ पार्क से लाया था। जयपुर से नाहर और बाघिन महक कोटा आने के बाद साथ रह रहे थे, लेकिन 17 साल 10 महीने 19 दिन के बाद नाहर ने दम तोड़ दिया।

दरअसल गुरुवार की शाम को करीब सवा छह बजे नाहर को डिस्प्ले एरिया से नाइट शेल्टर में शिफ्ट किया जा रहा था, तो पाया गया कि बाघ का पिछला हिस्सा मूव नहीं कर पाया। बाघ गोल घूमकर नीचे गिर गया। इसकी सूचना चिकित्सकों को देकर इलाज शुरू करवाया। इसके बावजूद नाहर की हालत में सुधार नजर नहीं आया। रात भर बाघ पर नजर रखी गई। सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: 32 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा है ऐसा, भारत इस दिन ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा डे-नाइट टेस्ट

Updated on:
09 Aug 2024 10:57 pm
Published on:
09 Aug 2024 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर