कोटा

करोड़पति निकला एक्सईएन: घर पर मिले 48 लाख कैश…50 किलो चांदी, 200 शराब की बोतलें और प्रॉपर्टी के कागजात

मनरेगा के कार्य मंजूरी के लिए 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए डूंगरपुर के जिला परिषद के अधिशासी अभियंता अजय भार्गव के कोटा स्थित घर से लाखों रुपए, चांदी-सोना सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं।

less than 1 minute read
Oct 13, 2023

कोटा। मनरेगा के कार्य मंजूरी के लिए 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए डूंगरपुर के जिला परिषद के अधिशासी अभियंता अजय भार्गव के कोटा स्थित घर से लाखों रुपए, चांदी-सोना सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही घर में महंगी शराब की लगभग 200 बोतलें बरामद हुई हैं। एसीबी टीम भार्गव के महावीर नगर विस्तार योजना स्थित मकान में पहुंची। टीम ने बुधवार दोपहर से लेकर गुरुवार दोपहर तक सर्च की कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता भार्गव को डूंगरपुर के डाक बंगले में परिवादी के वाहन में रिश्वत की राशि लेते एसीबी स्पेशल यूनिट टीम उदयपुर ने दबोचा था।

हॉस्टलों के दस्तावेज मिले, बैंक खातें भी खूब: एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के अनुसार भार्गव के मकान मे 48 लाख रुपए नकद मिले हैं। एसीबी टीम ने जब फ्रिज खोला तो उसमें 10 लाख रुपए रखे मिले। 50 किलो चांदी तथा 535 ग्राम सोना बरामद किया है। चांदी सिल्लियों के रूप में थी। इसके अलावा आठ-दस हॉस्टलों के कागज व दस्तावेज बरामद किए हैं। गुप्ता के दो बैंकों में लगभग आधा दर्जन खातें है। फिलहाल इन खातों की जांच नहीं की गई है। इनकी जांच करने के बाद ही बैंक खातें व लॉकर्स का पता चलेगा। गुप्ता अपनी पत्नी के साथ मकान में रहता है। पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है।

मकान में खोल रखी है मधुशाला
भार्गव ने अपने मकान में बीयर बार बना रखा है। महावीर नगर थानाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि भार्गव के घर से विदेशी ब्राण्ड की 4 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब की 190 बोतलें बरामद की हैं। कुल 38 ब्रांड की शराब हैं। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
13 Oct 2023 06:19 pm
Also Read
View All