कोटा

OMG: रावतभाटा के युवक की बूंदी में दर्दनाक मौत, दोस्त की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

बूंदी जि‍ले के तालेड़ा में रावतभाटा नि‍वासी एक युवक की सडक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि‍ कोटा निवासी उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
• •
Apr 09, 2019
accident
Young man died in road accident, road accidents in jodhpur, man dies in accident, jodhpur news, jodhpur news in hindi

तालेड़ा. थाना क्षेत्र के नमाना रोड पुलिया के पास सोमवार शाम ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक घुस गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नमाना रोड पुलिया के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। बाइक पर रावतभाटा थाना क्षेत्र के जावरा कला निवासी 22 वर्षीय विमलेश उर्फ रवि मीणा और कोटा कोलीपुरा निवासी राकेश मीणा सवार थे। दोनों ही ट्रक से टक्कर के बाद दूर जा गिरे। जिससे विमलेश के सिर पर गहरी चोट लग गई।

Read More: दर्दनाक मौत: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, युवती के दोनों पैर और युवक का सिर धड़ से हुआ अलग

बाद में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राकेश गंभीर घायल हो गया। उसे तालेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक का शव तालेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कर लिया।

इधर, ऑटो पलटा, एक गंभीर घायल
बारां. अटरू कस्बे में नवोदय विद्यालय के समीप सोमवार दोपहर ऑटो पलटने से उसमें सवार एक युवक घायल हो गया। उसे यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसका उपचार किया जा रहा है। अटरू थाना पुलिस ने बताया कि एक ऑटो चालक कवाई से ऑटो की सर्विस कराने के लिए बारां जा रहा था।

कवाई से रवाना होने के बाद निमोदा फाटक व नवोदय विद्यालय की बीच अटरू थाना क्षेत्र में अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया तथा ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार युवक हितेश चन्देल (20) निवासी छीपाबड़ौद घायल हो गया। सूचना पर आपातकालीन सेवा की 108 एम्बुलेंस ने घायल को यहां जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन रात तक किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

Updated on:
09 Apr 2019 09:44 am
Published on:
09 Apr 2019 09:44 am