कोटा

सावधान कोटावासियों! ढाई महीने रहिए संभलकर…

नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण छतों पर विशालकाय अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इससे हमेशा हादसों का डर बना रहता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 9:30 AM IST
illegal hoarding

कोटा . नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण छतों पर विशालकाय अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इससे हमेशा हादसों का डर बना रहता है। बुधवार को आए अंधड़ के कारण शहर के कई इलाकों में होर्डिंग्स टूटकर छतों पर गिर पड़े।

शहर में बड़ी संख्या में छतों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। अप्रेल माह में अंधड़ और बरसात का दौर शुरू हो चुका है। जुलाई मध्य तक इसका दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में छतों पर लगे होर्डिंग्स गिरकर छतों पर या सड़कों पर गिर जाते हैं। इससे हादसों की आशंका लगी रहती है। राहगीरों को आशंकाभरी दुर्घटनाओं से बचाने के लिए निगम को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि निगम ने इनको हटाने के लिए पिछले दिनों नोटिस भी दिए थे, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई जगहों पर तो निगम की निर्धारित साइज से कई गुणा बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं, जो अंधड़ और तेज हवा के कारण गिर जाते हैं। बुधवार को आए अंधड़ के कारण तलवंडी, इन्द्रविहार, इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र, विज्ञान नगर, गुमानपुरा आदि क्षेत्रों में छतों पर लगे होर्डिंग्स गिर गए। राजस्व समिति अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली का कहना है कि अवैध और नियमों के विपरीत लगे होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Big News: कोटा से दिल्ली गई फ्लाइट की पहले ही दिन जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कल की उड़ान पर भी संशय

बुधवार को भी दोपहर बाद एकदम से मौसम बदला और धूलभरी हवाएं चलना शुरू हुई। कोटा शहर में दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे करीब पौन घंटे तक 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कई जगह बिजली गुल हो गई। पेड़ों की शाखाएं टूट गई। बाद में करीब साढ़े तीन बजे अचानक बादल छाए और बरसात शुरू हु़ई, जो 15-20 मिनट तक जारी रही। इसके चलते सड़कें तर हो गई।

Published on: