20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा : नाव पलटने से 4 बच्चे नहर में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के कोटा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार शाम हुए इस हादसे में तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Oct 20, 2026

Kota Boat Accident

Kota Boat Accident: बचाव अभियान में लगी NDRF की टीम (फोटो-पत्रिका)

कोटा। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। कोटड़ी नहर में नाग-नागिन मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। हादसे के बाद तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि नाव में सवार चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और नहर में लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव में सात लोग सवार थे। इसी दौरान नाव पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया, लेकिन तीन लोग पानी में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू जारी

हादसे की सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। नहर में बहे तीनों लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला प्रशासन को तत्काल बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

फिलहाल नहर में बहे तीनों लोगों की तलाश जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना और राहत कार्य को तेजी से पूरा करना है।

खबर अपडेट की जा रही है।