कोटा

आईडी व गाड़ी के मूल दस्तावेज दिखाए बिना नम्बर प्लेट बनाने पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने उठाया कदम, नम्बर प्लेट के लिए देनी होगी आईडी
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 10:20 PM IST
आईडी व गाड़ी के मूल दस्तावेज दिखाए बिना नम्बर प्लेट बनाने पर होगी कार्रवाई
आईडी व गाड़ी के मूल दस्तावेज दिखाए बिना नम्बर प्लेट बनाने पर होगी कार्रवाई

कोटा. अपराधी शहर में कार हो या बाइक फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वारदात कर फरार हो जाते हैं। ऐसे अपराधियों को पकडऩे में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। अपराधी फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वाहनों से संगीन वादातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर में बढ़ती ऐसी वारदातों के चलते अब पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। नम्बर प्लेट तैयार करने वालों को गाड़ी के मूल दस्तावेज व पहचान पत्र दिखाने पर ही वाहनों के नम्बर प्लेट जारी करने के लिए पाबंद किया जा रहा है। इसकी पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि वृत्त चतुर्थ के पुलिस उपाधीक्षक मुकुल शर्मा ने ऑटो ट्रेडर्स यूनियन के अध्यक्ष सूफी जहीर अहमद व ऑटो ट्रेडर्स यूनियन के सदस्य बलजिन्द्र पालसिंह साहनी को उनके कार्यालय में बुलाकर इस संबंध में बैठक की। उपाधीक्षक शर्मा ने बताया कि उनसे शॉपिंग सेन्टर गुमानपुरा पर स्थित समस्त मोटर साइकिल नम्बर प्लेट बनाने वालों की सूची प्राप्त की गई और उन्हें पाबंद किया गया किा भविष्य में नम्बर प्लेट बनाने वालों की सूची प्राप्त की गई एवं उन्हें पाबंद किया गया कि भविष्य में नम्बर प्लेट बनवाने वाले ग्राहकों की सूची जिसमें उनका मोबाइल नम्बर एवं फोटो आईडी प्रूफ रखी जाए और जब तक ग्राहक के पास वाहन के मूल कागजात नहीं होंगे उस वाहन की नम्बर प्लेट नहीं बनाई जाए। इस संबंध में समस्त दुकानदारों को लिखित नोटिस के माध्यम से भी पाबंद करवाया जाएगा।

Published on: