कोटा

जेईई मेन फरवरी के एडमिट कार्ड जारी

कोविड का सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कोटा सहित 221 शहरों होगी परीक्षा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 9:46 PM IST
जेईई मेन फरवरी के एडमिट कार्ड जारी
जेईई मेन फरवरी के एडमिट कार्ड जारी

कोटा. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन परीक्षा 23 से 26 फ रवरी के मध्य दो पारियों में देश-विदेश के 331 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इस परीक्षा के माध्यम से 31 एनआईटी, 25 ट्रिपलआईटी, 28 जीएफ टीआई की 33655 सीटों पर प्रवेश मिलता है।

एनटीए ने इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। विद्यार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्राप्त कर सकता है। कोविड-19 से संबंधित एक अंडरटेकिंग देनी होगी, जिसमें विद्यार्थी से कोविड के लक्षण के बारे में पूछा गया है। इसकी जानकारी भरने के बाद ही विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पांच से छह पेज में दिया गया। इसमें दो पेजों में विद्यार्थी की समस्त जानकारी के साथ उसका परीक्षा केंद्र, तिथि व समय दिया गया। विद्यार्थी का सेल्फ डिक्लेरेशन का फ ॉर्मेट भी दिया गया। इसे भरकर विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। विद्यार्थी को कोविड से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए गए।

Published on: