कोटा

ब्रेक के बाद फिर शुरू होगा कोटा-श्रीगंगानगर के बीच ट्रेन का सफर

इस ट्रेन के चलने से सवाई माधोपुर,जयपुर, नागौर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2020, 5:57 AM IST
train.jpg
शुरू होगा कोटा-श्रीगंगानगर के बीच ट्रेन का सफर

कोटा. कोरोनावायरस संक्रमण के चलते पिछले पांच माह से ज्यादा समय से कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन बंद है। मई में जब चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तब भी इस ट्रेन का नाम स्पेशल ट्रेनों की सूची में नहीं आ पाया। यात्रियों की ओर से लगातार इस ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही थी। अब पांच माह बाद कोटा से श्रीगंगानगर के बीच फिर से ट्रेन का सफर शुरू होने जा रहा है। कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट के रैक को आगामी 4 सितम्बर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02981/02982 कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा स्पेशल 4 सितम्बर से 14 सितम्बर 2020 तक चलेगी। श्रीगंगानगर की ओर से श्रीगंगानगर-कोटा स्पेशल 6 से 13 सितम्बर तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02997/02998 झालावाड़-श्रीगंगानगर-झालावाड़ स्पेशल 6 से 13 सितम्बर 2020 तक चलेगी। श्रीगंगानगर की ओर से यह ट्रेन 5 सिम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगी। कोटा से श्रीगंगानगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 5.20 बजे कोटा जंक्शन से रवाना होगी। वहीं श्रीगंगानगर से आने वाली ट्रेन सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर कोटा पहुंचेगी।
readmore:कोरोना से संघर्ष करते हुए पांच माह में 380 करोड़ कमाए
झालावाड़-श्रीगंगानगर स्पेशल झालावाड़ सिटी से अपराह्न 3.30 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे कोटा पहुंचेगी। वहीं श्रीगंगानगर-झालावाड़ स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.10 बजे झलावाड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से सवाई माधोपुर,जयपुर, नागौर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। यह ट्रेन कोटा से चलने वाली लोकप्रिय ट्रेनों से एक हैं और बीकानेर, हनुमानढ़ और श्रीगंगानगर जाने वाली एकमात्र ट्रेन है।

Published on: