कोटा

राजस्थान के 17 जिलों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती, जानें क्या है अपडेट

श्रीनाथपुरम स्टेडियम में शनिवार से सेना अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। सेना भर्ती निदेशक ने कहा कि 17 जिलों के अभ्यर्थी अलग-अलग तिथियों को दौड़ में भाग लेने के लिए आएंगे। इस बार युवाओं की दौड़ सिंथेटिक ट्रैक पर होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 7:29 PM IST
agniveer.jpg

कोटा . श्रीनाथपुरम स्टेडियम में शनिवार से सेना अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। सेना भर्ती निदेशक ने कहा कि 17 जिलों के अभ्यर्थी अलग-अलग तिथियों को दौड़ में भाग लेने के लिए आएंगे। इस बार युवाओं की दौड़ सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। 8 जुलाई को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ने कहा कि इन अवधि में स्टेडियम में आम जन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

भर्ती की प्रक्रिया की तैयारियों को अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, सेना भर्ती निदेशक कर्नल इन्द्रजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन के नेतृत्व में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौका निरीक्षण कर अन्तिम रूप दिया।

अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती में संबंधित विभाग दिए गए दायित्वों का गुणवत्ता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने 8 जुलाई तक टीम भावना के साथ सेना भर्ती कार्यालय के समन्वय में कार्य करने के निर्देश दिए।

ये रहेगी व्यवस्था

सेना भर्ती में आने वाले युवाओं को रेलवे स्टेशन तक लाने लेजाने के लिए ऑटो, मिनी बस उपलब्ध रहेंगे। वापसी में गृह जिले तक जाने के लिए स्टेडियम के पास ही रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। युवाओं को सशुल्क भोजन, नाश्ता आदि के लिए केन्टीन की सुविधा रहेगी। सफल अभ्यर्थियों के लिए अंदर इंदिरा रसोई की व्यवस्था रहेगी।

दलालों से सावधान

सेना भर्ती निदेशक कर्नल इन्द्रजीत सिंह ने सेना अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं का आव्हान किया है कि वे किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएं। दलालों एवं भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें।

Published on: