कोटा

कोटा से हवाई सेवा बंद

जयपुर से कोटा और कोटा से दिल्ली के लिए शुरू की गई हवाई सेवा को शुक्रवार से बंद कर दिया है।
2 min read
• •
Apr 13, 2018
air connectivity

कोटा .जयपुर से कोटा और कोटा से दिल्ली के लिए शुरू की गई हवाई सेवा को शुक्रवार से बंद कर दिया है। सुप्रीम ट्रांसपोर्ट ऑगेनाइजेशन प्रा. लि. द्वारा नियमों का उलंघन करने पर एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने इसे गंभीर माना और कोटा एयरपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिए की जब तक नियमों को पूरा नहीं किया जाता तब तक इसे बंद रखा जाए। कोटा एयरपोट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि हमने एक सूचना सुप्रीम ट्रांसपोर्ट ऑगेनाइजेशन प्रा. लि. को भेज दी जिसमें डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बीसीए) की स्वीकृति नहीं मिलने का हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने इन नियमों का पालन करने के लिए कई बार इन्हें सूचित किया लेकिन सुप्रीम एयरलाइंस की ओर से कोई जवाब नहीं आया। जवाब नहीं आने से इसकी सूचना एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया को दी तो उन्होंने इसे गंभीर माना और लिखा की यात्रियों की सुरक्षा व कम्पनी की लापरवाही को देखते हुए इसे बंद किया जाना उचित होगा।

दिल्ली से नहीं आई फ्लाइट
सुबह जयपुर से कोटा के लिए फ्लाइट आई और दिल्ली के लिए रवाना हुई लेकिन वापसी में ये फ्लाइट नहीं आई और ना ही जयपुर गई। बुधवार को शुरू हुई फ्लाइट तीसरे दिन ही बंद हो गई। गुरूवार को भी जयपुर से कोटा पहुंचने वाली फ्लाइट सुबह 6.45 बजे आनी थी जो सुबह 8 बजे आई। फ्लाइट के देरी से आने की सूचना एयरपोर्ट अधिकारी को नहीं दी गई। ये फ्लाइट सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। उसके बाद दिल्ली से फ्लाइट को सायं 5 बजे कोटा पहुंचना था लेकिन वह अपने निर्धारित समय से पहले ही दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर पहुंच गई। ये ही नहीं फ्लाईट को यहां से 6 बजकर 30 मिनट पर जयपुर के लिए उडान भरनी थी लेकिन व समय से पहले ही दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर रवाना हो गई।

दो दिन तक खाली थी फ्लाइट
फ्लाइट गुरूवार को जयपुर से कोटा आई फ्लाइट में 2 यात्री आए और दिल्ली के लिए 3 यात्री रवाना हुए। दिल्ली से कोटा आई फ्लाइट में कोई यात्री नहीं आया और जयपुर के लिए गई फ्लाइट में 1 यात्री रवाना हुआ।

Published on:
13 Apr 2018 10:24 pm