
कोटा . एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष को सेलीब्रेशन ईयर के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर एलन ने देश के सरकारी स्कूलों के 500 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग देने की घोषणा की है। शहीदों के बच्चों को 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी।
Read More: कोटा में हवाई सेवा को प्रमोट करेगा ALLEN
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि 18 अप्रेल 1988 को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई। यह पूरा साल सामाजिक सरोकारों के नाम रहेगा। एलन परिवार लगातार बढ़ रहा है। विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्मिक जुड़ रहे है।
स्थापना से अब तक इंस्टीट्यूट 7.75 लाख क्लासरूम विद्यार्थियों को कोचिंग दे चुका है। वर्तमान में 6500 से अधिक कार्मिक यहां कार्यरत हैं। गत वर्ष कुल 1.50 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से कोटा में 90 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं 94 हजार 343 विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा से एलन से जुड़े। एलन का लक्ष्य 2020 तक 2 लाख विद्यार्थियों व 2025 तक पांच लाख विद्यार्थियों को एक अकादमिक सत्र में मार्गदर्शन देने का है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य सरकार के साथ एमओयू कर सरकारी स्कूलों के 50 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग देने की शुरूआत की थी। इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 500 विद्यार्थियों तक कर दिया गया है। इसमें निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों को दो वर्ष तक कक्षा 11 व 12 में नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की पत्रिका संचार का विमोचन किया। एलन परिवार के निदेशक चारों भाई गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व बृजेश माहेश्वरी ने इस गौरवमयी सफ ल यात्रा के लिए कोटा शहरवासियों का आभार जताया।
भक्ति की पाठशाला से होगी शुरूआत
सेलीब्रेशन ईयर की शुरूआत भक्तिपाठ से होगी। 18 अप्रेल को एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के देशभर के 14 शहरों में स्थित 101 कैम्पस में एक साथ सुंदरकाण्ड का पाठ होगा।
ये होंगे 2018 के संकल्प
- बारां रोड स्थित हनुवंतखेड़ा में बन रहे एलन के नए कैम्पस में क्लासेज लगने का कार्य इसी वर्ष शुरू किया जाएगा। यहां अगस्त माह में क्लासेज शुरू होनी है। यह कोटा में एलन का सबसे बड़ा कैम्पस होगा। यहां करीब पौने दो लाख वर्गफ ीट क्षेत्र में कैम्पस तैयार होगा। पूरी तरह से सोलर पैनल आधारित यह पहला भवन होगा। वेस्ट वाटर मैनेजमेंट भी बहुत बेहतर होगा। स्मोक फ्र ी क्षेत्र होगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सिस्टम तैयार किया जाएगा।
- जवाहर नगर स्थित समुन्नत कैम्पस में 1430 सीटर कोटा का सबसे बड़ा डिटोरियम भी बनाया जा रहा है।
-तीन साल से जुड़े 750 कर्मचारियों को हवाई सेवा का तोहफ ा दिया जाएगा।