कोटा

एमपी के मुख्यमंत्री के फेक वीडियो से कोटा में मची खलबली…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल करने पर कोटा के किराड़ और धाकड़ समाज ने खासी नाराजगी जताई है।
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
Fake News
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

कोटा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का फेक वीडियो वायरल करने पर कोटा के किराड़ और धाकड़ समाज ने खासी नाराजगी जताई है।

श्रीकल्याणराय किराड़ समिति की बुधवार को श्रीनाथपुरम कार्यालय पर फेक न्यूज के विरोध में बैठक हुई। धाकड़ महासभा के संगठन मंत्री लीलाधर मेहता ने बताया कि सोशल मीडिया पर चौहान समेत कई जानी-मानी हस्तियों का खाना खाते का वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है।

इसमें उन्हें मांसाहारी साबित करने की कोशिश की गई है, जो एक दम झूठ है। बैठक में शामिल क्षत्रिय किराड़ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष मेहता ने कहा कि राजनीति में आरोप प्रत्यारोप लगते हैं, लेकिन किसी के चरित्र पर ऐसा हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने मांग की है कि फेक न्यूज को रोकने के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Updated on:
21 Nov 2018 10:15 pm
Published on:
21 Nov 2018 10:15 pm