कोटा

बड़गांव में चर्म रोग शिविर, चार सौ मरीजों को परामर्श

Aug 25, 2026
Rajasthan

बड़गांव. कस्बे में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। मां भारती शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित शिविर में गांव सहित आस-पास के कई गांवों से आए चर्म रोग के मरीजों को वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भोलाराम दिलावर ने परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी। डॉ. दिलावर ने बताया कि ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ त्वचा, स्वस्थ राष्ट्र’ की संकल्पना के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चर्म रोग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर उपचार नहीं मिलने पर कई चर्म रोग गंभीर रूप ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से नियमित स्नान करने और शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। शिविर रविवार शाम 4 बजे से देर रात 1 बजे तक चला। इस दौरान 400 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

Updated on:
05 Sept 2026 04:33 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:00 am