कोटा

Bhamashah Mandi: अवकाश के बाद मंडी खुलते ही फिर ठसाठस, धान की बम्पर आवक

भामाशाहमंडी में मंगलवार को अवकाश रहने के बाद बुधवार को मंडी खुलते ही कृषि जिंसों से ठसाठस हो गई। माल का उठाव पूरा नहीं हो पाने से मंडी में केवल 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की निलामी हो पाई। अभी सबसे ज्यादा आवक 80 प्रतिशत धान की हो रही है।
2 min read
• •
Nov 22, 2023
a.jpg

भामाशाहमंडी में मंगलवार को अवकाश रहने के बाद बुधवार को मंडी खुलते ही कृषि जिंसों से ठसाठस हो गई। माल का उठाव पूरा नहीं हो पाने से मंडी में केवल 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की निलामी हो पाई। अभी सबसे ज्यादा आवक 80 प्रतिशत धान की हो रही है।

कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि मंडी में बुधवार को 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई जिसमें धान की आवक सर्वाधिक रही। इसी तरह मंडी में प्रवेश नहीं मिल पाने से करीब 3 लाख बोरी से अधिक कृषि जिंस से भरे वाहन मंडी के बाहर कतार में खड़े रहे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इससे भी ज्यादा कृषि जिंस आने की सम्भावना है। लेकिन शनिवार से तीन दिन का अवकाश रहने से मंडी परिसर में जमा माल का पूरी तरह उठाव हो जाएगा और मंडी व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएगी।

तीन दिन बंद रहेगी भामाशाहमंडी
सेठ भामाशाहमंडी में मतदान दिवस व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। सचिव जवाहर लाल नागर ने बताया कि 25 नवम्बर शनिवार को मतदान दिवस, 26 को रविवार व सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर कोटा ग्रेेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन की ओर से अवकाश घोषित किए जाने के कारम मंडी में तीन दिन 25 से 27 नवम्बर तक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को मंडी खुलेगी और अभी मंडी के बाहर जिंस से भरे वाहनों की लम्बी कतार के चलते अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि जिंस लेकर मंडी में नहीं आए।

प्रवेश की यह रहेगी व्यवस्था
सचिव नागर ने बताया कि 27 नवम्बर सोमवार रात 11 बजे से 3 बजे तक गेट नं. 2 व 28 नवम्बर को तडक़े 3 बजे से सुबह 6 बजे तक गेट नं. 1 से ट्रक व बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।

Published on:
22 Nov 2023 06:59 pm