23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा जिला परिषद के 25 वार्डों के होंगे चुनाव, 13 वार्डों से निकलेंगी जिला प्रमुख

कोटा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान पद के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार, प्रथम में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
3 min read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Sep 23, 2026

कोटा जिला परिषद लॉटरी

कोटा जिला परिषद लॉटरी. File Photo Patrika

कोटा. शहरी सरकार चुनने के बाद अब गांवों की सरकार की तैयारी हो गई है। चुनाव का शोर शहर और कस्बों मे खत्म हो गया है, अब गांवों में धूम मचने वाली है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान पद के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार, प्रथम में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।

आरक्षण प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वर्गवार वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। जिला प्रमुख की लॉटरी पहले ही निकाली जा चुकी है। इस बार कोटा में जिला प्रमुख की सीट अनारक्षित महिला वर्ग के खाते में है। यानी जिला प्रमुख जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतने वाली किसी भी वर्ग की महिला बन सकती है।

पांचवीं बार नारी शक्ति संभालेंगी जिला प्रमुख की कुर्सी

देश को पहली महिला जिला प्रमुख देने वाले कोटा में फिर नारी शक्ति जिला प्रमुख की कुर्सी संभालेगी। कोटा में जिला प्रमुख की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वर्ष 1960 में जब देश में पंचायतीराज व्यवस्था लागू हुई थी, तब कोटा की नगेन्द्र बाला पहली महिला जिला प्रमुख बनी थी। अब तक चार महिलाएं जिला प्रमुख रह चुकी हैं। दिग्गज नेता भी जिला प्रमुख रह चुके हैं। इसमें मुख्य नामों में पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल भी शामिल हैं।

कोटा जिला परिषद के वार्डों का गणित

  • 25 कुल वार्ड
  • 3 एससी महिला
  • 3 एससी सामान्य
  • 2 एसटी महिला
  • 2 एसटी सामान्य
  • 1 ओबीसी महिला
  • 1 ओबीसी सामान्य
  • 6 अनारक्षित महिला वार्ड
  • 7 अनारक्षित सामान्य वार्ड

कोटा जिले की 6 पंचायत समितियों की भी निकलेगी लॉटरी

कोटा जिले में 6 प्रधान चुने जाएंगे। इसके लिए बुधवार को वर्ग के आधार पर आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें दो पंचायत समितियों में प्रधान की सीट एससी और एसटी के लिए आरक्षित होगी। एक ओबीसी कोटे से बनेगा। तीन समितियों में प्रधान अनारक्षित वर्ग से बनेंगे। इसमें दो में पुरुष और एक महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी। किस पंचायत समिति में किस वर्ग का प्रधान बनेगा, इसकी लॉटरी बुधवार को निकाली जाएगी। वहीं सरपंचों के लिए लॉटरी 24 सितम्बर को निकाली जाएगी।

  • लाडपुरा : कुल वार्ड 17 : 3 एससी वार्ड में 2 सामान्य एवं 1 महिला के लिए आरक्षित है। एसटी के 3 वार्डों में 2 सामान्य एवं 1 महिला के लिए आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 वार्डों में 1-1 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित है। अनारक्षित वर्ग के 9 वार्डों में 4 ओपन फॉर ऑल और महिला के लिए 5 वार्ड आरक्षित हैं।
  • सुल्तानपुर : कुल 21 वार्ड : एससी के 5 वार्ड हैं जिनमें सामान्य के लिए 3 एवं महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। एसटी के 4 वार्डों में से 2-2 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी में 1 वार्ड सामान्य के लिए तथा अनारक्षित वर्ग के 11 वार्डों में 5 ओपन फॉर ऑल एवं 6 महिला के लिए आरक्षित हैं।
  • इटावा- कुल वार्ड 23 : एससी के 6 वार्डों में 3 सामान्य एवं 3 महिला के लिए आरक्षित हैं। एसटी के 4 वार्डों में 2-2 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी का 1 वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित है, जबकि अनारक्षित वर्ग के 12 वार्डों में 6-6 वार्ड ओपन फॉर ऑल एवं महिला के लिए आरक्षित हैं।
  • चेचट- कुल वार्ड 17 : एससी के 4 वार्डों में 2 सामान्य एवं 2 महिला के लिए आरक्षित हैं। एसटी के 2 वार्डों में से 1-1 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 वार्डों में 1-1 सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित है, जबकि अनारक्षित वर्ग के 9 वार्डों में 5 ओपन फॉर ऑल एवं 4 महिला के लिए आरक्षित हैं।
  • खैराबाद- कुल वार्ड 17 : एससी के 6 वार्डों में 3-3 सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित हैं। एसटी एवं ओबीसी का 1-1 वार्ड सामान्य के लिए आरक्षित है, जबकि अनारक्षित वर्ग के 9 वार्डों में 4 ओपन फॉर ऑल एवं 5 महिला के लिए आरक्षित हैं।
  • सांगोद-कुल वार्ड 23 : एससी के 5 वार्ड हैं जिनमें सामान्य के लिए 3 एवं महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। एसटी के 2 वार्डों में 1-1 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी के 4 वार्डों में 2-2 वार्ड सामान्य एवं महिला के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित वर्ग के कुल 12 वार्डों में से 6-6 ओपन फॉर ऑल एवं महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।