कैथून पुलिस की कार्रवाई : र्गैगस्टर शिवराज को पैशी पर मारने की थी तैयारी
कोटा. कैथून थाना क्षेत्र में रविवार को विदेशी हथियार लेकर वारदात की फि राक में घूम रहे कुख्यात बदमाश भीमा को गिरफ्तार किया। भीमा ने हार्डकोर अपराधी अशोक माली की हत्या कबूल की है। तलाशी में उसके पास से दो अमरीकन मेड पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है।
आरोपी भीमा उर्फ रवींद्र जोलपा खानपुर का निवासी है। जो गैंगस्टर भानुप्रताप गैंग का शॉप शूटर है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि भीमा कैथून पुलिया पर अपने साथियों के इंतजार में खड़ा है। जिस पर मय जाप्ता कैथून पुलिस मौके पर पहुची ओर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी ने साल 2013 में अपने साथी अशोक माली की हत्या करना स्वीकार किया। वही पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी की गैंगस्टर शिवराज सिंह को पैरोल के दौरान मारने की योजना थी। अपने चाचा की मौत पर गेंगस्टर शिवराज सिंह आज घण्टे के आसकमिक पेरोल पर महावीर नगर इलाके में आया हुआ है। भीमा पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है फि लहाल कैथून थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है।