
बूढ़ादीत. बड़ौद कस्बे स्थित कालीसिंध की पुलिया से तीन बाइक सवार नदी में गिर गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार बड़ौद निवासी मुकेश प्रजापति, गोलू सुमन, महेन्द्र प्रजापति मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढिपरी गांव से बड़ौद की ओर आ रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर तीनों बाइक समेत पुलिया से18 फीट नीचे काली सिंध नदी में गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सुल्तानपुर चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महेन्द्र प्रजापति की हालत गंभीर होने से उसे कोटा रैफर किया गया।
गड्ढे बन रहे हैं हादसों का कारण
इटावा-श्योपुर स्टेट हाइवे पर बड़ौद कालीसिंध नदी की पुलिया पर हो रहे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों में वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार व रेलिंग भी क्षतिग्रस्त है।
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ती को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बूंदी रोड स्थित गोरधनपुरा गांव निवासी बाइक सवार गर्भवती महिला माया मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतका का पति महावीर मेघवाल गम्भीर घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने माया का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डम्पर जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
Read More:शिक्षा के लिए मासूमों की जिंदगी पर दांव: 3 किमी का खौफनाक जंगल और खाल में पानी का तेज बहाव पार कर स्कूल जाते हैं यहां के बच्चे
मृतका के परिजनों ने बताया कि माया व महावीर शनिवार शाम गांव से कुन्हाड़ी स्थित विकास नगर ससुराल आए थे। महावीर रविवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अपने ***** गोलू से मिलने मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ निकला था। कुन्हाड़ी मुख्य मार्ग पर ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। परिजनों ने बताया कि माया के कुछ दिनों में ही पहली डिलेवरी होने वाली थी।