कोटा

लोकसभा चुनाव: सांसद बिरला का कांग्रेस को खुला चेलेंज, किया ये काम तो आ जाएं मैदान में, हम नहीं आएंगे वोट मांगने

सांसद बिरला ने कहा, पीपल्दा और सांगोद विधायक ने सरकार बनने के बाद एक भी उपलब्धि भरा काम किया तो बताएं। यदि हम गलत हुए तो जनता के बीच वोट मांगने नही आएंगे।    
2 min read
• •
Mar 25, 2019
om birla
लोकसभा चुनाव: सांसद बिरला का कांग्रेस को खुला चेलेंज, किया ये काम तो आ जाएं मैदान में, हम नहीं आएंगे वोट मांगने

सुल्तानपुर. कोटा. कांग्रेस के पास न तो सांसद का उम्मीदवार है और न ही पीएम पद का। जबकि, भाजपा के पास ऐसा पीएम है, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। प्रदेश में कांगे्रस सरकार बने करीब ढाई माह हो गए लेकिन क्षेत्र के दोनों विधायकों ने एक भी उपलब्धि भरा काम किया तो बताएं। यदि हम गलत हुए तो भाजपा की ओर से जनता के बीच वोट मांगने ही नही आएंगे।

यह बात भाजपा प्रत्याशी व सांसद ओम बिरला ने सोमवार को कस्बे के एक मैरिज गार्डन में आयोजित दीगोद व सिमलिया भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।बिरला ने कहा, कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा। जनता ने कांगे्रस से उम्मीदें रखना भी छोड़ दिया है। उन्होने सभी से 4 अप्रेल को उम्मेद स्टेडियम में नामांकन रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

मन मुटाव भुलाकर करें काम
इस मौके पर लोकसभा चुनाव प्रभारी नागर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि गत लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी दोगुने मतो से भाजपा को विजयी बनाए। कांग्रेस की नाकामयाबियां जनता के बीच लाकर उन्हे भाजपा के विकास कार्य बताए। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ को चुनाव मे आपसी मन मुटाव भुलाकर देश के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

इन्होंने भी किया सम्बोधित
बैठक को जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, भाजपा नेता चैन सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान मानवेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेम गोचर,पूर्व सरपंच सतपाल सिंह मान,पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंडेलवाल,व्यापार महासंघ अध्यक्ष नरेश शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बीएल गोचर,सीमल्या मंडल अध्यक्ष भीमराज मीणा, निसार देशवाली,पूर्व उपप्रधान महेन्द्र शर्मा, गुफरान गौरी, कपिल शर्मा, रामचरण राठौर, मुकेश नागर, चन्द्रप्रकाश नागर मौजूद रहे।

Updated on:
25 Mar 2019 07:34 pm
Published on:
25 Mar 2019 07:34 pm