कोटा

पहले चला इस्तीफे का दौर..अब साथ में बैठकर खाई मिठाई

दिलवार ने मेघवाल के घर जाकर दी बधाई  
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 10:34 PM IST
kota news
पहले चला इस्तीफे का दौर..अब साथ में बैठकर खाई मिठाई


कोटा। रामगंजमंडी की मौजूदा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को केशवरायपाटन से प्रत्याशी से बनाने के बाद पिछले चार दिन में रामगंजमंडी की राजनीति में चल रहा घमासान खत्म हो गया है। रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर शाम को मेघवार के विज्ञान नगर स्थित घर पर पहुंचकर बधाई दी। दोनों ही प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया। मेघवाल व उनके समर्थ दिलावर की नामांकन रैली में नहीं गई थी। इसको लेकर दिनभर भीतरघात की चर्चाएं चल रही थी। गौरतलब है कि मेघवाल का रामगंजमंडी से टिकट काटने पर उनके समर्थक पदाधिकारियों ने इस्तीफे भेज दिए थे।

मेरे विकास कार्य जीत का आधार बनेंगे

मेघवाल ने कहा कि मेरे विधायक काल में रामगंजमंडी का कायापलट हो गया है। पिछले पांच साल में हमारी सरकार के वक्त जो रामगंजमंडी में विकास कार्य हुए हैं। यही विकास कार्य पार्टी की जीत का आधार बनेंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा हो गई है। पार्टी चाहेगी तो कहीं से भी चुनाव लड़ा देगी नहीं तो पार्टी की सेवा करेंगे।


चन्द्रकांता छोटी बहन, कोई मतभेद नहीं
नामांकन भरने के बाद दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चन्द्रकान्ता मेघवाल मेरी छोटी बहन के समान है। उनसे कोई मतभेद नहीं है। भाजपा में कोई मतभेद नही है। सभी कार्यकर्ता साथ हैं।

मंत्री वर्मा को जनता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भारी पड़ी

केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक और मंत्री बाबूलाल वर्मा को क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भारी पड़ गई है। वर्मा क्षेत्र में सक्रिय तो रहे,लेकिन जन समस्याओं को हल करवाने में नाकाम रहे। इस कारण क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता नाराज थे। पार्टी के अंदरूनी सर्वे में भी वर्मा पिछड़ रहे थे। इस सीट पर मेघवाल मतदाता निर्णयक माने जाते हैं। इस कारण पार्टी ने मेघवाल प्रत्याशी पर दावं खेला है।वर्मा 2003 में भी यहां से विधायक थे और मंत्री बने थे। 2013 में भी यहां से विधायक बने और मौजूदा सरकार में केबिनेट मंत्री है।

Published on: