कोटा

अब सेल्फी से जीतेंगे किसानों के दिल

शुरू होगा खुशहाल किसान-सेल्फी अभियान  

less than 1 minute read
Jul 13, 2018
अब सेल्फी से जीतेंगे किसानों के दिल

कोटा. भामाशाह मंडी किसान भवन में गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा की शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को लाभांवितों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
मोर्चा के प्रदेशमंत्री मुकुट नागर ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे किसान तक लाभ पहुंचाना है। मोर्चा 29 जुलाई से प्रदेश में खुशहाल किसान-सेल्फ ी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश में दस लाख किसानों की सेल्फी ली जाएगी।


शीघ्र होगा उड़द-चना का बकाया भुगतान
कोटा. समर्थन मूल्य पर चना व सरसों बेचने वाले भुगतान से वंचित रहे किसानों के खातों में अब जल्द ही भुगतान किया जाएगा। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अजयसिंह पंवार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर चना, सरसों की खरीद के लिए किसानों द्वारा ई-मित्र पर ऑनलाइन पंजीयन के समय गलत खाता संख्या, आईएफ एससी कोड अंकित करने के कारण उन्हें भुगतान नहीं हो पाया था। इसकी किसानों ने समितियों में शिकायत दर्ज कराई। मामला राजफेड तक पहुंचा तो शिकायत करने वाले किसानों के खाता संख्या व आईएफएससी कोर्ड दुरुस्त किए गए। अब उनके खातों में जल्द बकाया भुगतान करवा दिया जाएगा।

Published on:
13 Jul 2018 12:05 am
Also Read
View All