भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने को युवा मोर्च ने निकाली कमल संदेश यात्रा , 2000 से ज्यादा बाइक सवारों ने निकाली रैली
कोटा . 4 साल की सरकार के बाद भी भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का दामन बेदाग है। एक भी जनप्रतिनिधि न तो भ्रष्टाचार में लिप्त हुआ और ना ही जेल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कदाचार पर ऐसा अंकुश लगाया कि भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे विपक्षियों में हड़कंप है। इसलिए सभी इक_ा हो गए, लेकिन देश का आम आदमी राष्ट्र के विकास और सम्मान के साथ खड़ा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात भाजपा विधायक हर्ष सांघवी ने कोटा में आयोजित कमल संदेश यात्रा में शामिल सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष तेल के दामों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह यह नहीं बताता कि उनकी सरकारों में बिचौलियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए जो दाल 200 रुपए किलो बेची गई उसके दाम इस सरकार ने 60 और 70 रुपए किलो से ज्यादा नहीं होने दिए।
Read More: 20 सालों के इंतज़ार के बाद भी खतरे के साए में जीने को मजबूर परिवार
जाति-धर्म नहीं राष्ट बड़ा
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पूरा विपक्ष देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर वोटबैंक की राजनीति कर रहा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जाति धर्म बाद में और राष्ट्र पहले है। देश के विकास के लिए युवा वोटबैंक की राजनीति छोड़ भाजपा के साथ जुड़ रहा है। यही बात उन्हें हजम नहीं हो रही।
Read More: शहर भाजपा अध्यक्ष पर गिरी वकीलों की हड़ताल टूटने की गाज
जन-जन तक पहुंचाएंगे विकास
वहीं राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने कहा कि भाजपा ने गरीब बेटे-बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा देकर राष्ट्र के विकास में हिस्सेदार बनाया। स्किल इंडिया से जोड़कर नौकरी मांगने वाले की बजाय नौकरी देने वाला बनाया। डिजिटल इंडिया के जरिए सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया और मेक इन इंडिया के जरिए राष्ट्र को अपने पैरों पर खडा़ कर दिया। इसके बाद भी सत्ता हासिल करते ही घोटालों का रिकार्ड बना सिर्फ अपना घर भरने वाले विपक्षी पार्टियों के लोग जनता को सक्षम और देश को मजबूत बनाने वाली भाजपा की सरकार से पूछ रहे हैं कि चार साल में क्या किया है?
2500 करोड़ से कोटा का विकास
भाजयुमो बूथ चला यूथ के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि जिस तरह विपक्ष की घोटाला कथा अनन्त है ठीक उसी तरह भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का कोई छोर नहीं है। देश और राज्य की बात तो छोडि़ए आजादी के बाद राजस्थान के मैनचेस्टर कोटा को बर्बाद करने वाले लोग मोदी और वसुंधरा सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं। सड़कों पर पत्थरों के बुत खड़े कर देने से विकास नहीं होता, युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और जनता को घर, सड़क और पानी देने से विकास होता है। जिसके लिए भाजपा ने पहली बार २५०० करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाएं न सिर्फ मंजूर की बल्कि उन पर काम भी शुरू करा दिया।
योजनाओं का किया प्रचार
डीसीएम रोड़ स्थित आईटीआई से कमल संदेश यात्रा लेकर निकले करीब 2000 बाइक सवार युवाओं ने पूरे शहर में घूम-घूम कर भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनवाईं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ष्ठ नेता राजेंद्र सिंह बिहाड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, जिला महामंत्री अरविंद सिसोदिया और कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण गालव समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।