सावन की फुहारों में पूल पार्टी, बंधे दोस्ती के रंग
Also Read
View All 
सांवतगढ़. ग्राम पंचायत सांवतगढ़ क्षेत्र के काली डूंगरी स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास बरसात के कारण आम रास्ते पर जमा कीचड़ का मंगलवार को ग्राम पंचायत ने जेसीबी मशीन की सहायता से निस्तारण कराया। कीचड़ के कारण ग्रामीणों व मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्राम पंचायत प्रशासक राम सिंह मीणा ने बताया कि मार्ग को सुगम बनाने के लिए कीचड़ हटवाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर यहां ग्रेवल भी डलवाया जाएगा, ताकि बरसात में आवागमन बाधित न हो। इस दौरान उप प्रशासक लटूर लाल बैरवा भी मौजूद रहे।