5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जड़ी-बूटी दिवस पर बांटे औषधीय पौधे

कोटा

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

किशनगंज। क्षेत्र के रानीबड़ौद गांव में पतंजलि योग पीठ के सदस्यों की ओर से मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को औषधीय पौधों का वितरण कर उनके संरक्षण और उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

पतंजलि किसान संयोजक छीतर सिंह हाड़ा ने बताया कि आयोजन को लेकर शनिवार को समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें जड़ी-बूटी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को गांव के प्रमुख चौराहे मिसाई रोड पर आयोजित कार्यक्रम में अनार, नीम, आंवला, अर्जुन, अशोक, सहजन, गिलोय और तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

इस दौरान किसानों को विषमुक्त खेती के महत्व और इसके लाभों की जानकारी भी दी गई। वहीं, रानीबड़ौद स्थित देवस्थान मठ में बुधवार से शुरू होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने लोगों को नियमित योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में छीतर सिंह हाड़ा, श्यामसुंदर तिवारी, रमेशचंद नंदवाना, नवलसिंह राजावत, महेंद्र सुमन और प्रसन्न योगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।