
किशनगंज. पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने विकास अधिकारी नवल किशोर मीणा को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा गार्ड प्लेसमेंट एजेंसी का टेंडर निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि संबंधित सेवा प्रदाता की ओर से पूर्व में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को श्रम कानूनों के अनुरूप पीएफ एवं ईएसआई जैसी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। ऐसे में पुनः उसी संस्था को कार्यादेश दिए जाने से सुरक्षा गार्डों के हित प्रभावित होने की आशंका है।
सुरक्षा गार्डों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित कार्यादेश टेंडर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही श्रम कानूनों का पूर्ण पालन करने वाली पात्र संस्था को ही कार्यादेश प्रदान किया जाए।
ज्ञापन देने के दौरान जमनालाल, अंकुर सुमन, नरेन्द्र योगी, नरेश कुमार, मुरारी लाल, रामगोप मीणा, नवलकिशोर नागर, हेमन्त सिंह, सुरेश गुर्जर, सुरेश नागर सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
