6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखेरी अस्पताल में तीसरे दिन भी अंधेरा, जांच सेवाएं प्रभावित

कोटा

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

विद्युत पैनल खराबी बनी कारण
लाखेरी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ट्रोमा सेंटर में विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण तीसरे दिन बुधवार को भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। अस्पताल का आधा परिसर अभी भी अंधेरे में है, जिससे एक्स-रे सहित कई जांच सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं होने देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है और उपचार कार्य जारी रखा है। अस्पताल में करोड़ों रुपए की आधुनिक चिकित्सा मशीनें स्थापित हैं, जिनके संचालन के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत व्यवस्था की नियमित निगरानी के लिए स्थायी तकनीकी कर्मचारी नियुक्त करने और समय-समय पर तकनीकी ऑडिट कराने की मांग की है। समाजसेवी लखन झाझोट, बुद्धिप्रकाश मीणा और विनोद बैरवा सहित अन्य लोगों ने बिजली व्यवस्था शीघ्र बहाल करने और बंद पड़ी सोनोग्राफी सेवा शुरू कराने की मांग की है।
चिकित्सा प्रभारी शिशुपाल मीणा ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबल बदलने के लिए कोटा से नई केबल मंगवाई गई है। मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही अस्पताल की बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए रखरखाव और मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने का भी आश्वासन दिया।