6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशुओं के सीगों पर लगाया रिफ्लेक्टर और रेडियम

कोटा

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
हिण्डोली. यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बैठे रहने वाले पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार से गायों के सीगों पर रिफ्लेक्टर और रेडियम लगाने का अभियान शुरू कर दिया है।
यातायात प्रभारी गौरी शंकर मीणा ने बताया कि तालाब गांव से बासनी के बीच सड़क पर बैठे मिले करीब डेढ़ सौ से अधिक गायों ,नदी के सींग पर रिफ्लेक्टर रेडियम लगाया गया है।ताकि रात के समय अचानक सड़क पर आने वाले पशु या सड़क पर बैठे रहने वाले पशुओं के सींंगो पर रिफ्लेक्टर या रेडियम लगाए गए हैं। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।मीणा ने कहा कि रात के समय वाहन चालक भी गति पर नियंत्रित रखें एवं पशुओं को बचाएं।