
हिण्डोली.मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा मीणा ने बुधवार को कस्बे के उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।दोपहर 12 बजे मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विद्यालय में पहुंचे। जहां पर कक्षा एक से आठवीं व नवीं कक्षा का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कक्षा एक व दो के बालकों से पुस्तक पढ़वाई,जिस पर बालकों ने धारा प्रवाह के साथ पुस्तक पढ़ी। उन्होंने डिजिटल शिक्षा के बारे में भी बालकों से जानकारी ली।
उसके बाद कक्षा छह से आठवीं तक के बालकों से भी बात की।इस दौरान उन्होंने स्कूलों में चल रहे रीडिंग केपन पर भी जोर दिया। उन्होंने पोषाहार के बारे में जानकारी ली। मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मीणा, सोहन लाल मीणा भी मौजूद रहे।
Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
