
बरुन्धन गणेश मेला
बरुन्धन. कस्बे के प्रसिद्ध गणेश मंदिर परिसर में बुधवार देर रात्रि आयोजित बैठक में आगामी बरुन्धन गणेश मेला की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेले के सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी लोगों की सहमति से सोहन लाल मीणा को इस वर्ष के गणेश मेले का मेला संयोजक चुना गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बरुन्धन का गणेश मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख आयोजन है। मेले को अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं ने भी मेले को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में गणेश मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष गजानंद गुर्जर, महामंत्री छैलबिहारी दाधीच , ट्रस्ट सदस्य डॉ. मनोज शर्मा, रामनिवास मीणा , दुर्गालाल मीणा , रामरतन मीणा , पूर्व मेला संयोजक बृजमोहन बैरागी , मनोज सुमन, परमानंद राठौर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नव नियुक्त मेला संयोजक नक बताया कि शीघ्र ही एक बैठक आयोजित कर मेला समिति का विस्तार किया जाएगा तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि मेले की तैयारियां समय रहते पूरी की जा सकें।
Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:01 am
