कोटा

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो यह करें उपाए, हनुमान-जी बदल देंगे आपके सितारे

आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाएं तो आपकी किस्मत बदल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 9:45 AM IST
hanuman
hanuman

कोटा . आप हनुमानजी के भक्त हैं तो आपके लिए मंगलवार और शनिवार बहुत खास दिन हैं। इन दो दिनों मे की गई हनुमान की पूजा-अर्चना आपको विशेष फल देगी। बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए कुछ चमत्कारी उपाय हैं, जो मंगलवार और शनिवार को किए जाने चाहिए। ऐसे ही उपाए बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अतिम जैन, आइए जानते हैं क्या हैं खास उपाए...

प्रमोशन के लिए यह करें उपाए

यदि आपको मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन चाहिए तो शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में पीला पताका लगाए। पताका विजय का प्रतीक मानी जाती है। महाभारत के समय पाण्डुओं के रथ पर हनुमान स्वयं पताका पर विराजमान थे। तब से ही यह विजय का प्रतिक माना जाता है।

ऐसे टलेगा संकट
मंगलवार की सुबह पीपल के कुछ पत्ते तोड़ ले और उस पर कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें। इसके बाद उन पत्तों को बजरंग बली को अर्पित कर दें। इससे आप पर आने वाला हर संकट टल जाएगा।

यूं मिलेगी सफलता

अगर आपको कड़ी मेहनत के बाद भी किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप हनुमान मंदिर जाएं और नींबू का ये उपाय करें।
हनुमान जी नींबू चढ़ाने से गुरु और केतु के शुभ फलों में वृद्धि होती है। इससे आपकी सफलता में आने वाली हर बाधा दूर हो जाती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंत्र जप के बाद हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और वह नींबू अपने साथ रखकर कार्य करें। मेहनत के साथ हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा पांच शनिवार को हनुमान को चोला चढ़ाने से हर क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।

अद्श्य बाधाओं से बचने के लिए यह उपाए
जीवन में कुछ बाधाएं ऐसी अदृश्य होती है जो आपको या आपके परिवार को परेशानी में डाल देती है। यह हमें दिखाई नहीं देती लेकिन महसूस कर सकते हैं। ऐसी बाधाओं से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर एक नींबू और सात लोंग बजरंग बली को चढ़ाए और पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाए आप और आपके परिवार की अदृश्य बाधाओं से आपकी रक्षा करेगा।

विवाह बाधा यूं होगी दूर

विवाह संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार और शनिवार को सुबह-सुबह हनुमान मंदिर जाएं और बजरंग बली को गुड-चने का भोग लगाए। साथ ही मंदिर में एक घंटी भी लगवाएं।

Published on: