कोटा

जन्मदिन मनाने घर से निकला छात्र की रास्ते में दर्दनाक मौत, उधर, छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान

kota News, Crime News, Road Accident, Suicide: जन्मदिन मनाने दोस्त के साथ घर से न‍िकला युवक की रास्‍ते में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छात्रा ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली।
2 min read
• •
Jul 11, 2019
Road Accident
जन्मदिन मनाने घर से निकला छात्र की रास्ते में दर्दनाक मौत, उधर, छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान

कोटा. जन्मदिन मनाने दोस्त के साथ रावतभाटा जा रहा युवक की बाइक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। ( road accident ) इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ( Boy student death ) जबकि दोस्त गंभीर घायल हो गया। वहीं, शहर में एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ( Girl Student committed suicide ) हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी जयंत कुमार (25) व उसका दोस्त राजकुमार (18) दोनों राजकुमार का जन्मदिन ( Birth day ) मनाने के लिए बुधवार को बाइक से रावतभाटा जा रहे थे। बोराबास चौकी क्षेत्र में सामने से आ रही कार को क्रॉस करते समय चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक खाई में जा गिरी। ( Bike Fall in ditch ) इससे दोनों को गंभीर चोटें लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया, जहां जयंत कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।

परिवार में मचा कोहराम
परिवार बेटे के जन्मदिन की खुशियां मना रहा था तभी मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सांत्वना देने पहुंचे पड़ोसियों की भी आंखों से आंसू बह निकले। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इधर, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार रात कोचिंग छात्रा ( Coaching student suicide ) ने फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई रमेशचंद ने बताया कि बिहार निवासी सोनाली (17) कॉलेज के नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी। वह कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रही थी। बुधवार रात को दरवाजा काफी देर तक बंद होने व सहेलियों द्वारा आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़कर देखने पर मामले का पता चला। पुलिस ने छात्रा के शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका।

Published on:
11 Jul 2019 08:30 am