बारां. निकटवर्ती मंडोला गांव के समीप मंगलवार दोपहर संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रकरण जांच शुरू की।

कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि लुहारिया निवासी राजेंद्र नागर व उसके छोटे भाई दिनेश नागर में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। राजेन्द्र बारां में किराए के मकान में रहता था। दिनेश गांव में रहता था। मंगलवार दोपहर में मंडोला गांव के समीप एक ढाबे पर दोनों भाई आमने-सामने हो गए। दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान राजेंद्र लकड़ी लेकर दिनेश पर हमला करने दौड़ा। दिनेश भागकर ट्रैक्टर जा बैठा तथा राजेंद्र नागर (30) को ट्रैक्टर से कुचल दिया। लोग घायल राजेन्द्र को निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।