इसी सांड ने रविवार रात लक्ष्मी स्कूल के पास बैंच पर बैठे कुछ लोगों को मारने का प्रयास किया, लोगों ने भाग कर जान बचाई। कुछ लोग इस प्रयास में नीचे भी गिर गए। पार्षद विकास तंवर ने सोमवार को नगर निगम की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से सांड को पकड़कर कायन हाउस भिजवाया।
Read More: कोटा के मंदिर में दलित लड़कियों को पूजा करने से रोका
kota-s-people-59646034cbd02.jpg">
तंवर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को घायल किए जाने के बाद सांड को बाड़े में बंद करने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भाग गया था। सोमवार को गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा। गोताखोरों की टीम में राजू दाहव, राकेश सेन, जावेद हुसैन, शहनवाज, महिपाल सिंह, गोरीशंकर, सूरज राव शामिल थे।
घर के अंदर घुस गया था
तंवर ने बताया कि गत शुक्रवार को रामचंद्री बाई अपने मकान के बाहर बैठी थी, तभी सांड दौड़ता हुआ घर के अंदर घुस गया। परिजनों ने डंडे से बाहर निकाला तो बाहर निकलते समय सांड ने बुजुर्ग महिला को सिर से मारा। रामचंद्री बाई को पैर में चोट लगी है।
अभी पांच सांड मचा रहे उत्पात
तंवर ने बताया कि अभी इलाके में और भी सांड हैं, जो लोगों के पीछे दौड़ रहे हैं। इस मामले में उपायुक्त राजेश डागा से बात की है। मंगलवार से प्रतिदिन गोताखोरों की टीम वार्ड में पहुंचकर इन आवारा सांडों को पकड़ेगी।