ओंकारेश्वर में अतिक्रमण को लेकर हुई बैठक में 19 मांगों पर सहमति जताते हुए स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर वर्षों से बसे परिवारों, मकान मालिकों, दुकानदारों और किरायेदारों की आजीविका को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। सर्वदलीय बैठक में श्री जोड़ गणपति हनुमान मंदिर के महंत एवं सड़ दर्शन संत मंडल अध्यक्ष मंगलदास त्यागी जयप्रकाश पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र अग्रवाल, नगर परिषद में विपक्ष के नेता एवं पार्षद राजेश यादव, कांग्रेस पार्षद चंपाबाई, भाजपा की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष माया बाई, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष वर्मा सहित सभी पार्षद और नगर के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।