पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मां दुर्गा से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की कामना की है। घटना के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है। इस बीच, बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।