कोटा

Crime news : पुलिस की वर्दी का रौब दिखा इनामी हिस्ट्रीशीटर ने छात्रा को लूटा, गिरफ्तार

कोटा सिटी की नांता थाना पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश और 5 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Aug 16, 2024
पुलिस गिरफ्तार से छात्रा से लूट का आरोपी इनामी हिस्ट्रीशीटर।

Kota news : कोटा सिटी की नांता थाना पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश और 5 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को बापर्दा गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि 23 फरवरी 2024 को लैंडमार्क निवासी पीडि़ता कोचिंग छात्रा ने नांता खाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से गरडि़या महादेव घुमने जा रही थी। इसी दौरान हैंगिंग ब्रिज के पास पुलिस की वर्दी में तीन बदमाशों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की। आरोपियों ने उससे मौके पर ही ऑनलाइन से 10 हजार रुपए लूट लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी दिलीप कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस पर डीएसपी गंगासहाय शर्मा, नांता थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा समेत विशेष टीम ने मामले में तकनीकी पड़ताल के बाद आरोपियों का पता लगाया और तीनों आरोपियों को शिवा उर्फ गुड्डू, शाहिद हुसैन व परवेज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग का वारिस फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

पुलिस को सुराग लगने पर कानसीर हाल निवासी सवाईमाधोपुर की रेलवे कॉलोनी निवासी आरोपी वारिस उर्फ भूरिया गद्दी (29) को शुक्रवार को नयापुरा बस स्टैंड के निकट से बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, बूंदी, और कोटा शहर में लूट, डकैती और मारपीट जैसे 20 प्रकरण विभिन्न थानों में पहले से दर्ज है।

Published on:
16 Aug 2024 11:48 pm
Also Read
View All