कोटा

मोदी के कद्दावर मंत्री ने धारा 370 पर दिया बड़ा बयान

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले 65 वर्ष से अधिक उम्र के 16 वयोवृद्धों का किया सम्मान  
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 10:52 PM IST
modi
मोदी के कद्दावर मंत्री ने धारा 370 पर दिया बड़ा बयान

कोटा. पूर्व राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी की 13वीं पुण्यतिथि पर उदयपुर की संस्था श्री सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यूआईटी ऑडिटोरियम में राष्ट्र निर्माण में संघ का योगदान विषय पर व्याख्यानमाला व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले ७५ वर्ष से अधिक उम्र के १६ वयोवृद्धों का किया सम्मान किया।

व्याख्यानमाला में मुख्यअतिथि रहे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि देश में धारा 370 ही सब झगड़ों की जड़ है। भारत में संविधान लागू करते समय धारा 370 पर अमल कर लिया जाता तो शायद आज देश में ये विक्रतियां देखने को नहीं मिलती। गोवंश की हत्याएं नहीं होती। गलत काम करने वाले नेस्तनाबूत होते। आजादी के बाद नेहरू व जिन्ना ने देश के दो टुकड़े करने का पूरा प्रयास किया। दोनों ने ही प्रधानमंत्री पद हथियाने के लिए धर्म के आधार पर देश को दो भागों में बांट तो दिया, लेकिन उस आधार की पालना नहीं हुई। देश में भारी मारकाट, जनहानि हुई। जम्मू को भारत का अंग बनाने की जिम्मेदारी नेहरू को दी गई, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी बखूबी पूरी नहीं की। जिन्ना हमेशा एक देश, दो विधान, दो प्रधान, दो निशान की बात करते थे। धारा 370 ही सब झगड़ों की जड़ है। आज भी भारत में संविधान वहां लागू हो गया, लेकिन वहां विशेषाधिकार प्राप्त है कि धारा 370 के कारण संविधान के नियम, उपनियम, कानून तब तक वहां लागू नहीं होंगे, जब तक वहां की विधानसभा में उक्त नियम, उपनियम, कानून का प्रस्ताव पास करके भारत सरकार को नहीं भेज दे।

गेहलोत ने कहा कि जम्मू काश्मीर में भारत माता के नारे लगाने पर पत्थर खाने पड़ते हैं। जेएनयू में खुले आम देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। अगर हम उन्हें देश सेवा की याद दिलाते हैं तो संघ पर प्रतिबंध लगाने, साम्प्रदायिक संस्था की बात करते हैं। संघ ही है जो सब कुछ सहन करने के बाद भी देश हित में काम करता है। चाहे 62 की जंग देख लो या 65 का पाकिस्तान का युद्ध। उस दौरान भी स्वयं सेवकों ने भारतीय सेना का पूरा सहयोग किया। संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी बुलाया गया, लेकिन उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते है भारत माता के जयकारे लगते हैं। विदेशों में भारत का एेसा मान-सम्मान विगत ६० सालों में नहीं बढ़ा। विरोधी पार्टियों के कारण भारत विकसित देश नहीं बन पाया। जबकि भारत से बाद आजाद हुए देश जापान, चीन आदि विकसित देश बन चुके। अटल सरकार के दौरान देश की विकास दर 4.4 प्रतिशत से बढ़कर7.4 हो गई थी। सत्ता परिवर्तन के बाद 4.4 पर आ गई। अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर विकास दर 7.4 पर पहुंच गई है। अभी भी समय है। 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए मोदी प्रयास कर रहे हैं।भारत का विश्वगुरु बनाने, परम वैभव पर पहुंचाने के लिए हम सब कर्तव्यनिष्ठ बनें। उन्होंने कहा कि संघ स्वयं की सेवा करने वाला संघ है। संघ अपने जन्मकाल से प्रबल नींव पर खड़ा देश का प्रमुख संगठन है। मुझे संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार व जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मार्गदर्शन नहीं मिला। दोनों संगठनों में इनके अलावा सभी प्रमुख पदाधिकारियों का मार्गदर्शन व दर्शन का लाभ मिला है। 1962 से आज तक जो भी जिम्मेदारियां मुझे दी गई, उन्हें बखूबी निभा रहा हूं।

Published on: