डेंगू, स्क्रब टायफस के साथ अब चिकनगुनिया भी जकडऩे लगा है। जिले में बीते एक सप्ताह में अब तक चार चिकनगुनिया के मरीज सामने आ चुके हैं।
कोटा. डेंगू, स्क्रब टायफस के साथ अब चिकनगुनिया भी जकडऩे लगा है। जिले में बीते एक सप्ताह में अब तक चार चिकनगुनिया के मरीज सामने आ चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. बी.एस. तंवर ने बताया कि शनिवार को डेंगू के 22, स्क्रब टायफस के 3 व चिकनगुनिया के 2 मरीज मिले हैं। इससे पहले दो चिकनगुनिया के मरीज शनिवार को मिले थे।
डेंगू व चिकनगुनिया दोनों एडिज मच्छर के काटने से ही होता है। यह एक वायरल बुखार है। बुखार के साथ शरीर के विभिन्न जोड़ों, सिर व आंखों में दर्द के लक्षण हैं। इस रोग को शरीर में आने के बाद 2 से 4 दिन समय फैलने में लगता है। इससे पहले कोटा में पांच साल पहले 2016 में चिकनगुनिया फैला था। उस समय सैकड़ों लोग पीडि़त हुए थे और लम्बे समय पर उनके ज्वॉइंट पेन की समस्या रही थी। 2016 में 307 मरीज चिकनगुनिया के मिले थे।
अब तक डेंगू व स्क्रब टायफस
इस सीजन में अब तक डेंगू के 335 व स्क्रब टायफस के 72 मरीज सामने आ चुके हैं।
https://www.patrika.com/kota-news/kota-market-grocery-and-bullion-market-price-7101055/
डेंगू के मरीज ज्यादा, लेकिन भर्ती कम
सीएमएचओ डॉ. तंवर ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है, लेकिन भर्ती मरीजों की संख्या में कमी है, यानी मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है। इस कारण वे अस्पतालों में भर्ती नहीं हो रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को डेंगू के प्राइवेट अस्पताल में 1, नए अस्पताल में 6, रामपुरा जिला अस्पताल में 2, जेके लोन अस्पताल में 1 मरीज भर्ती है। स्क्रब टायफस के 2 मरीज एमबीएस अस्पताल में ही भर्ती हैं। चिकनगुनिया का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।
92 मकान मालिकों को दिए नोटिस
मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग का घर-घर सर्वे जारी है। शनिवार को 706 टीमों ने 16140 घरों का सर्वे किया। इस दौरान घरों में लार्वा मिलने पर 92 मकान मालिकों को नोटिस दिए। सर्वे में आईएलआई या कोरोना जैसे लक्षण वाले 57 व्यक्ति मिले। हाई रिस्क गु्रप के 33 लोग मिले।