कोटा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इटावा को दी करोड़ों रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए की सौगात दे गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 10:52 AM IST
raje kota visit
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इटावा को दी करोड़ों रुपए की सौगात

इटावा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों को करोड़ों रुपए की सौगात दे गई। उन्होंने यहां 210 करोड़ के नौ विकास कार्यो का बटन दबा कर लोकार्पण और शिलान्यास किया। वे दोपहर साढ़े बारह बजे नवीन आईटीआई भवन पहुंचीं। राजे ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिए और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने लाभार्थियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली और समस्या के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने 19 छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। एक छात्रा से स्कूटी योजना के लाभ लेने में आई समस्या के बारे में पूछा तो छात्रा ने कहा उसे कोई परेशानी नहीं आई।

छात्रा का यह जवाब सुन मुख्यमंत्री मुस्कुरा दी। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल व अन्य उपकरण तथा उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए। इसके बाद किसानों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए।

सहायता राशि दी
मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य करते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए पांच लोगों के परिजनों को मंडी समिति की ओर से दो-दो लाख की सहायता राशि के चेक तथा चिकित्सा विभाग की ओर से 15 जनों को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राजश्री योजना के प्रपत्र दिए।

इन्होंने किया स्वागत
यहां पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सांसद ओम बिरला, संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, विधायक विद्याशंकर नंदवाना, प्रभारी सचिव आलोक, जिला कलक्टर गौरव गोयल, एसपी राजीव पचार, पालिकाध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजे को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Published on: