कोटा

ऐसा क्‍या हुआ कि‍ कोचि‍ंग छात्र पिता को वीडि‍यो कॉल कर लटक गया फंदे पर

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के विकास नगर में एक कॉचिंग छात्र ने गुरुवार सुबह पिता को वीडियो कॉल कर खुदकुशी करने की सूचना दी और फोन कट कर फांसी के फंदे पर झूल गया।
2 min read
• •
Jun 14, 2018
suicide
suicide

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के विकास नगर में एक कॉचिंग छात्र ने गुरुवार सुबह पिता को वीडियो कॉल कर खुदकुशी करने की सूचना दी और फोन कट कर फांसी के फंदे पर झूल गया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार एमबीएस अस्पताल की मोचरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के कोटा आने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी छात्र करण कुमार (18) कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह एक साल से कुन्हाड़ी के विकास नगर में किराए से रह कर कोचिंग कर रहा था। गुरुवार सुबह उसने पिता को फोन कर कहा, माफ करना, मैं मौत को गले लगा रहा हूं, इतना कहकर उसने फोन कट कर दिया और कमरे में छत के पंखे पर लगा रस्सी का फंदे पर झूल गया।

पिता ने मकान मालिक को फोन कर इसकी जानकारी दी। जब तक मकान मालिक कमरे में पहुंता, तब तक छात्र आत्महत्या कर चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि कोटा में पूर्व में भी कई कोचिंग छात्र-छात्राएं आत्महत्याएं कर चुके हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने हॉस्टल संचालकों के साथ बैठक कर एक्शन प्लान भी तैयार किया लेकिन इच्छा शक्ति के अभाव में बच्चों की कॉउसलिंग को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ।

Updated on:
14 Jun 2018 05:28 pm
Published on:
14 Jun 2018 02:37 pm