कोटा

कांग्रेस के सिंबल लेकर पहुंचे सहप्रभारी के साथ हाथापाई

केशवरायपाटन (बूंदी). नगर पालिका चुनाव में शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची व सिंबल लेकर पहुंचे सह प्रभारी नीरज शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर हाथापाई कर डाली। शर्मा को उपखंड अधिकारी कार्यालय से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2021, 6:28 PM IST
कांग्रेस के सिंबल लेकर पहुंचे सहप्रभारी के साथ हाथापाई
सिंबल लेकर पहुंचे सहप्रभारी के साथ हाथापाई

केशवरायपाटन (बूंदी). नगर पालिका चुनाव में शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची व सिंबल लेकर पहुंचे सह प्रभारी नीरज शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर हाथापाई कर डाली। शर्मा को उपखंड अधिकारी कार्यालय से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शर्मा ढाई बजे रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे, जहां पूर्व में निर्धारित सूची में संशोधन कर नाम बदलने के बाद सूची पेश की तो वहां मौजूद पूर्व पार्षद जगदीश दाधीच ने इसका विरोध करते हुए नाराजगी जताई। दाधीच की बात नहीं सुन कर वह सूची पेश कर कार्यालय से बाहर निकले तो कार्यालय के बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। धक्का-मुक्की के बाद शर्मा भीड़ में फंस गए। जहां से उनके रिश्तेदारों ने उनको मोटरसाइकिल में बैठा कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया।

सूची में नाम बदलने का आरोप गलत है। वहां पर केवल दिखावे के तौर पर कागज पर व्हाइटनर लगाया गया था। जिसको ही लोगों ने नाम बदलना मान लिया। मेरे साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने वाले मेरे परिवार के लोग हैं। उनको बैठकर समझा दिया जाएगा।
नीरज शर्मा, सह प्रभारी कांग्रेस, नगर पालिका चुनाव केशवरायपाटन

Published on: