कोटा

खेत पर जा रहे दो भाइयों को मारी गोली, फिर कुल्हाड़ी से फाड़ा सिर, बेटों को बचाने दौड़ी मां को भी लाठियों से पीटा

Crime news: कोटा में तीन हमलावरों ने दो भाइयों पर देशी कट्टे से फायरिंग एवं कुल्हाडी से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया।
2 min read
• •
Aug 10, 2019
Firing on Two brothers
खेत पर जा रहे दो भाइयों को मारी गोली, फिर कुल्हाड़ी से फाड़ा सिर, बेटों को बचाने दौड़ी मां को भी लाठियों से पीटा

कुल्हाड़ी से किया हमला कट्टे से फायर भी किया

चेचट. चेचट थाना क्षेत्र के ग्राम धायपुरा में खेत पर जा रहे दो भाइयों पर तीन लोगों ने देशी कट्टे से फायरिंगएवं कुल्हाडी से हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। दोनों को झालावाड़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है।

Read More: बारां में बीच बाजार बदमाशों ने दो युवकों पर की अंधाधुन फायरिंग, एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

थानाधिकारी अब्दुल हकीम ने बताया कि धायपुरा निवासी रंगलाल व रामलाल बागरी दोनों भाई गुरुवार रात्रि साढ़े दस बजे खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राव मोहल्ला टंकी चौराहे पर शराब ठेके के पास हेमराज गुर्जर, परसराम गुर्जर व नानूराम गुर्जर ने उन्हें रोक लिया। रोकने पर उनसे कहा सुनी हो गई। इस पर तीनों ने उनके साथ लाठी व कुल्हाडी से हमला कर किया।

जान से मारने के इरादे से एक ने उनके ऊपर देशी कट्टे से फायर कर दिया। इससे रंगलाल की दाहिनी जांघ में गोली लगी। रामलाल के सिर में कुल्हाड़ी से चोट आई। शोर मचाने पर मौके पर पहुंची दोनों भाइयों की मां के साथ भी लाठी से मारपीट की गई। पुलिस ने घायल रंगलाल की रिपोर्ट पर शुक्रवार को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताई दूसरी कहानी

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा अवैध शराब ठेके पर हुआ। जहां दो युवक शराब पीते समय झगड़ पड़े। उन्हें ठेका संचालक आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। बाद में एक घायल युवक चार पांच साथियों के साथ दुबारा ठेके पर आकर झगड़ा करने लगा। इस पर आरोपियों ने उन पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।

गांव-गांव में अवैध शराब ठेके संचालित

सरकार ने भले ही एक पंचायत में एक शराब की दुकानआवंटित कर रखी है, लेकिन क्षेत्र के हर गांव में अवैध शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। किसी गांव में तो दो तीन ठेके खुले हुए हैं। ये 24 घण्टे खुले रहते हैं।

Published on:
10 Aug 2019 08:36 pm