कोटा

अपे्रंटिसशिप मेले में बेरोजगारों की भीड़

राजकीय आईटीआई कॉलेज में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। इसमें बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर काउंटर पर रोजगार की चाह में युवाओं की भीड़ लगी रही। वे योग्यता के अनुसार रोजागार तलाशते नजर आए।

less than 1 minute read
Oct 05, 2021
अपे्रंटिसशिप मेले में बेरोजगारों की भीड़

कोटा. राजकीय आईटीआई कॉलेज में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। इसमें बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर काउंटर पर रोजगार की चाह में युवाओं की भीड़ लगी रही। वे योग्यता के अनुसार रोजागार तलाशते नजर आए। काउंटर पर उपस्थित कम्पनियों के कर्मचारियों से जानकारी ली गई। मेला सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चला। मेले में कोटा के 17 प्रतिष्ठानों व उद्योगों ने भाग लिया। हाड़ौती के अलावा, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, जोधपुर, करौली, गंगापुर सिटी, गंगानगर, नाथद्वारा, महाराष्ट्र से 600 अभ्यर्थी पहुंचे। राजकीय आईटीआई कोटा, आरएसआरडीसी जयपुर की ओर से डीजीटी नई दिल्ली, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के निर्देश पर आईटीआई कॉलेज में यह मेला लगाया गया।
प्राचार्य राजेश गुप्ता ने बताया कि मेले में कोटा से डीआरएम ऑफिस, रेलवे वैगन वर्कशॉप, राजस्थान रोडवेज, कोटा सुपर थर्मल पावर लिमिटेड, श्रीराम रेयोंस, श्रीराम फ र्टिलाइजर, मंगलम सीमेंट मोड़क, जेवीवीएनएल, मित्तल पिगमेंट, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, ट्रिम इंजीनियरिंग सर्विसेज समेत कुल 17 प्रतिष्ठानों-उद्योगों ने भाग लिया। इसमें सर्वाधिक रेलवे डीआरएम ऑफिस कोटा ने 41, रेलवे वैगन वर्कशॉप कोटा ने 10 युवाओं का सलेक्शन मौके पर किया, जबकि अन्य कम्पनियों ने 1106 युवाओं के साक्षात्कार लेकर दस्तावेज लिए है। ये कम्पनियां बाद में खाली पदों के अनुसार सलेक्शन ऑनलाइन करेगी। मेले के समापन पर मुख्य अतिथि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट निगम प्रकाश थे। वर्कशॉप कोटा रेलवे से वरिष्ठ पर्सनल ऑफिसर केके मिश्रा, आईटीआई के उपनिदेशक अशोक शर्मा, एनएसटीआई महिला शैलेन्द्र गोरडे ने सम्बोधित किया। मंच संचालन मनिला माथुर ने किया।

Published on:
05 Oct 2021 01:56 pm
Also Read
View All