
बूंदी. जिले में ऑनलाइन ठगी ( online fraud ) का नया प्रकरण सामने आया है। जिसमें उपभोक्ता से बिना ओटीपी नम्बर (OTP Number ) पूछे व बिना एटीएम कार्ड नम्बर ( ATM card number ) के अज्ञात व्यक्ति खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। (Twenty thousand rupees withdrawn From account ) इस वारदात को लेकर हर कोई हैरत में है। बैंक अधिकारी, पुलिस व स्वयं उपभोक्ता भी परेशान है। पीडि़त का खाता इंद्रा मार्केट स्थित एसबीआई शाखा ( sbi bank ) में है। इधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टयता एटीएम क्लोनिंग ( atm clone ) का मामला प्रतीत हो रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूचना सहायक घनश्याम नागर इस ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। नागर के खाते से 20 हजार रुपए निकाले गए हैं।
खाते से पैसे निकलने की जानकारी पीडि़त को सोमवार सुबह लगी। तब ऑनलाइन शिकायत देकर अपने खाते को बंद कराया। बूंद में बैंक प्रबंधक व सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी गई। शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपए निकालने का मैसज आया।तब तत्काल ऑनलाइन शिकायत कर खाते को बंद कराया। इसके बाद पीडि़त बैंक पहुंचा।
जहां उसने इस सबंध में शिकायत सौंपी। बैंक से खाता डायरी में एंट्री करवाने एवं सम्पर्क करने पर पता चला की उक्त राशि पाली के कलक्ट्रेट परिसर स्थित एसबीआई के एटीएम से निकाली गई है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसके पास किसी का ना कोई फोन आया ओर ना ही किसी ने कोई नम्बर पूछे। पहली बार ऐसी शिकायत मिलने पर बैंक अधिकारी हैरान है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।
पीडि़त की ओर से शिकायत दी गर्ई है। जिसको जांच में लिया है। बिना ओटीपी नंबर व बिना एटीएम कार्ड नंबर के पैसे निकलना संभव नहीं है। फिर भी मामले में बैंक से पूछताछ की जाएगी।
अमर सिंह, थानाधिकारी, सदर बूंदी
घनश्याम नागर ने लिखित में शिकायत दी है। पहली बार ऐसा मामला सुनने को मिला है। प्रथम दृष्यटता एटीएम क्लोनिंग का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
मुरलीमनोहर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, एसबीआई, बूंदी