
करवर. बूंदी जिले के करवर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में दलित दूल्हा रातभर दहशत में रहा। फेरे कड़ी निगरानी के बीच घर में डलवाने पड़े। जब सुबह तक सुरक्षा नहीं मिली और प्रकरण दर्ज नहीं किया गया तो बुधवार सुबह सवा छह बजे पूरी बारात थाने में पहुंच गई। वे थाने के बाहर धरना देकर बैठ गए। बाद में पुलिस ने दूल्हे के पिता ओमप्रकाश रैगर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच नैनवां के पुलिस उपअधीक्षक करेंगे। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी नोहरा गांव निवासी शंकर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।
Read More:ट्रैक्टर-ट्रॉली और जीप में जोरदार भिडंत, 7 फीट हवा में उछली बोलेरो दो टुकड़ों में बंटी, 2 युवकों की मौत, 4 की हालत नाजुक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बूंदी के इंद्राकॉलोनी निवासी सुरेश रैगर की बारात खेड़ी गांव गई थी। मंगलवार रात निकासी निकाल रहे थे तभी शंकर गुर्जर आधा दर्जन साथियों के साथ आया और हंगामा शुरू कर दिया। डीजे बंद करा दिया और दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया। बाद में घोड़ी मालिक और डीजे संचालक को मौके से भगा दिया। उन्होंने दूल्हे के साथ धक्का-मुक्की कर लात-घूसों से मारपीट की।
Read More: चौंकाने वाला खुलासा: दुनिया में सबसे ज्यादा बाल विवाह भारत में, राजस्थान सबसे आगे, 16 जिले बेहद संवेदनशील
घोड़ी पर निकासी निकालने पर खूब धमकाया। डीजे को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और बाद में मौके से फरार हो गए। सारे घटनाक्रम की सूचना रैगर समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दी। हालांकि पुलिस के लौटने के बाद पूरे बाराती भय में रहे। कड़ी निगरानी के बीच फेरे कराए गए। सुबह थाने पहुंचे तब पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। करवर थानाधिकारी हरिराम जोजूंदा ने बताया कि दूल्हे के पिता की रिपोर्ट पर एक नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच नैनवां पुलिस उपअधीक्षक करेंगे।
रातभर दहशत में निकाली। सुबह थाने पर पहुंचे और रिपोर्ट सौंपी गई। दूल्हा और उसके पिता सहम गए थे। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी समाज मिले।
बाबूलाल रैगर, जिलाध्यक्ष, रैगर समाज, बूंदी