कोटा

ब्रेन हेमरेज से हुई आईआईटीयन की मौत, जिस अपाइंटमेंट लेटर का था इंतजार वह पहुंचा मौत के बाद

कोटा. ब्रेन हेमरेज से एक आईआईटीयन चेतन्य की मौत हो गई। मौत के बाद उसकी मेल पर पुणे की कम्पनी का अपाइंटमेंट लेटर आया। 
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2017, 10:45 PM IST
Death of IITIAN Due to Brain Hemorrhage
कोटा. ब्रेन हेमरेज से एक आईआईटीयन चेतन्य की मौत हो गई। मौत के बाद उसकी मेल पर पुणे की कम्पनी का अपाइंटमेंट लेटर आया।

कोटा. घर में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाडला था चैतन्य। चार दिन पहले बुखार आया तो पूरा घर तीमारदारी में लग गया। पिताजी खुद कम्पाउंडर हैं तो इलाज करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डेंगू की जांच तो नेगेटिव आई, लेकिन प्लेटलेट्स गिरती रहीं। पहले नए अस्पताल में भर्ती रहा। बुखार दिमाग में चढ़ गया और ब्रेन हेमरेज हो गया।

Read More:

बुधवार को एमबीएस अस्पताल के स्ट्रोक यूनिट में भर्ती कराया। तबीयत नहीं सुधरी तो वेंटीलेटर पर रखा, लेकिन देर रात को सांसें दगा दे गईं। अंतिम संस्कार के बाद जब गमगीन परिजन चैतन्य के मोबाइल में यादों को देख रहे थे, उसी समय मेल पर मिली खुशखबरी ने उनका गम बढ़ा दिया। मेल पर पुणे की कम्पनी में चैतन्य का अपाइंटमेंट लेटर था। यह देख परिजनों की रुलाई फूट पड़ी।

Read More:

उसे इसका ही इंतजार था...

महावीर नगर तृतीय निवासी पिता देवीशंकर नागर ने बताया कि चैतन्य पढ़ाई में होशियार था। उसने१२वीं के साथ ही आईआईटी की तैयारी की। आईआईटी रूड़की में कॉलेज प्लेसमेंट में इंटरव्यू देने के बाद वह अप्रेल-मई में ही कोटा लौटा था और इसी क्षण की राह देख रहा था। गुरुवार दोपहर में उसके मोबाइल पर सेन्ट्रल फॉर डवलपमेंट एण्ड एडवांस कम्प्यूटिंग (सी डैेक) पुणे की कम्पनी से अपाइंटमेंट लेटर आया।

Read More:

कोटा. शहर में स्वाइन फ्लू से तलवंडी निवासी ओमप्रकाश सेठी (40) की मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 24 टेस्ट हुए, इनमें पांच पॉजीटिव मिले हैं। संक्रमित रोगियों में 3 कोटा, 1 बारां व 1 बूंदी का रोगी है।

डेंगू : 25 नए रोगी सामने आए
कोटा. शहर में डेंगू के एक ही दिन में 25 रोगी सामने आए है। इनमें कोटा के 22 , बारां के 2 व बूंदी का 1 रोगी शामिल है। इनमें एक सैन्य अधिकारी की पत्नी को भी डेंगू पॉजीटिव आया है।

Published on: