कोटा

डेंगू से लडऩे दौडे़ कलक्टर तो सरकार ने कोटा भेज दी कार्मिकों की फौज

शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए अब सरकार आगे आई है। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता मंगलवार को जयपुर चिकित्सा विभाग के मुख्यालय पहुंच गए।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 1:30 AM IST
Dengue Outbreaks in kota
डेंगू की रोकथाम के लिए 70 कार्मिकों की स्वीकृति व 70 लाख का बजट दिया

कोटा . शहर में महामारी का रूप ले चुके डेंगू की रोकथाम के लिए अब सरकार आगे आई है। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता मंगलवार को जयपुर चिकित्सा विभाग के मुख्यालय पहुंच गए। जिला कलक्टर ने एनआरएचएम नवीन जैन से मुलाकात की और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

इस पर चिकित्सा विभाग ने पांच अतिरिक्त फोगिंग मशीन, 70 कार्मिकों की स्वीकृति प्रदान की। इन कार्मिकों के लिए 70 लाख का बजट भी जारी कर दिया। अब चिकित्सा विभाग के पास एंटी लार्वा गतिविधियों के लिए 140 कार्मिकों की टीम हो गई है। चिकित्सा विभाग के पास पहले से 70 कार्मिकों की टीम थी। अब यह टीम शहर में एंटी लार्वा गतिविधियों का काम करेंगी। इसके अलावा दवाइयां व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि शहर में महामारी के रूप में फैल चुकी डेंगू को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाने के कारण जनता दरबार के कठघरे में खड़ी हो गई थी। चौतरफा इसका विरोध हो रहा था।

जिला प्रशासन की लापरवाही से हो रही मौतें : धारीवाल
कोटा. पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि शहर में में महामारी बने डेंगू, स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियां के चलते हो रही मौतों का जिम्मेदार जिला प्रशासन है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से कई घरों के चिराग बुझ गए। प्रशासन की लापरवाही ये है कि जब स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी है कि जुलाई से नवम्बर तक मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहता है तो फि र कार्ययोजना बनाकर फोगिंग व रोकथाम के इंतजाम क्यों नहीं किए जाते, क्यों शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को मौत के मुंह में धकेला गया।

Published on: